
शिवराज यादव / हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12/13 जुलाई 2026 की रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में धर्मवीर पुत्र बलराम निवासी ग्राम थेथकी, थाना मंगलौर (हाल निवासी झुग्गी-झोपड़ी, रेलवे पटरी, ब्रह्मपुरी) के कब्जे से 36 टेट्रा पैक तथा एक अन्य कार्रवाई में उसी आरोपी से 29 टेट्रा पैक, मनीष सिंह पुत्र नरेश सिंह निवासी मिश्रा वाली गली, यादव मिलन, ब्रह्मपुरी से 22 टेट्रा पैक, सोमपाल पुत्र मवासी सिंह निवासी राजीव नगर कॉलोनी, ज्वालापुर से 32 टेट्रा पैक, भावुक गुलाटी पुत्र विनोद गुलाटी निवासी रोहिणी, दिल्ली (हाल निवासी पंतदीप पार्किंग, रोडीबेलवाला) से 38 टेट्रा पैक तथा अशोक पुत्र स्व. रमेश चंद्र निवासी इंदिरा बस्ती, औद्योगिक क्षेत्र, हरिद्वार से 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा) बरामद की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक संजीत कण्डारी, कांस्टेबल अमित भट्ट, सौरभ नौटियाल, भूपेन्द्र सिंह, बृजमोहन, परविन्द सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।
