
राजकुमार / हरिद्वार / लक्सर। जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में एक्टीव रहकर सोमवार 09 फरवरी को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को 139 CAPSULES DICLOMINE HYDROCLORIDE, TRAMADOL, HYDROCLORIDE & ACETAMINOPHEN के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं. 124/26 धारा 8/22 N.D.P.S. Act.
गिरफ्तार अभियुक्त…
अकरम पुत्र अहसान, निवासी पटवारी मोहल्ला सुल्तानपुर, थाना लक्सर हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष।
विवरण बरामदगी…
कुल 139 CAPSULES DICLOMINE HYDROCLORIDE, TRAMADOL, HYDROCLORIDE & ACETAMINOPHEN.
पुलिस टीम…
1- उ.नि. आशीष भट्ट।
2- हे.कानि. विनोद कुमार।
3- का. संदीप।
4- कानि. जगत सिंह।
5- कानि. कपिल देव।
6- कानि. अरुण कुमार।
