
राजकुमार / हरिद्वार / रानीपुर। मंगलवार 08 जुलाई की रात्रि को थाना कोतवाली रानीपुर को गोविन्द पुत्र संजीव नि. खेडी खुशनाम, थाना झिंझाना, जिला मु.नगर उ.प्र. हाल सिक्योरिटी सोलर पावर प्लान्ट सेक्टर -03 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि 04-05 लड़कों द्वारा सोलर प्लान्ट की दीवार तोड़कर प्लान्ट से कॉपर वायर चोरी कर रहे हैं।
उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दो आरोपी अमन कपूर, सैन्की S/o उमेश को पकड़ा गया, तथा 03 आरोपी मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है।
मौके पर पुलिस टीम ने आरोपी अमन कपूर व सैन्की के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टो में चोरी की गयी करीब 700 मीटर कॉपर कीमती करीब ₹35000/- वायर बरामद की गयी।
पूछताछ पर आरोपी अमन कपूर व सैन्की द्वारा बताया कि उनके द्वारा अपने साथियो राहुल निवासी कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, रवि थापा पुत्र अज्ञात निवासी कड़च्छ मौहल्ला कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार व एक अन्य अज्ञात के साथ मिलकर सेक्टर -03 बीएचईएल स्थित सोलर प्लान्ट से रात्रि में कॉपर वायर चोरी की थी, तथा सोलर प्लान्ट के इंचार्ज व पुलिस के आने पर उनके 03 उपरोक्त साथी मौके से भाग गये ।
कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा तहरीर पर आरोपी अमन कपूर, सैन्की, राहुल, रवि थापा व एक अन्य अज्ञात उपरोक्त के विरूद्ध थाने पर मु.अ.सं. 284/25 का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा फरारआरोपियों की तलाश की जा रही है।
नाम पता आरोपी…
1-अमन कपूर S/O विजेन्द्र, निवासी राजनगर, कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
2- सैन्की S/O उमेश, निवासी विष्णुलोक कालोनी, कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी…
करीब 700 मीटर कॉपर कीमती करीब ₹35000/-
पुलिस टीम…
1- कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक।
2- अ.उ.नि. सुबोध घिल्डियाल।
3- कांनि. रविन्द्र बिष्ट।
4- कांनि. बीर सिंह।
