
शिवराज यादव / हरिद्वार। शनिवार 10 जनवरी को वादी प्रताप सिंह प्रताप पुत्र राजपाल सिंह निवासी-ग्राम भंगेड़ी महावतपुर रुड़की, हरिद्वार हाल निवासी- पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग रोड़ीबेलवाला, हरिद्वार ने कोतवाली हरिद्वार में एक तहरीर वैगनआर कार चालक द्वारा वाहन पार्किंग शुल्क न दे पार्किंग बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास करने व वादी के मैनेजर सहदेव कुमार द्वारा उक्त वाहन को रोकने पर वाहन चालक द्वारा जान से मारने की नीयत से वादी के मैनेजर को टक्कर मारकर रौंदते हुए गम्भीर रूप से घायल कर मौके से वाहन लेकर भाग जाना व उपचार हेतु हायर सेन्टर ले जाते समय रास्ते में वादी के मैनेजर की मृत्यु हो जाना के सम्बन्ध में दी गई जिस आधार पर मु.अ.सं. 21/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी चालक विशाल व सूरज को वैगनआर कार के साथ चमगादड़ टापू की आड़ से गिरफ्तार किया गया। दौराने विवेचनात्मक कार्यवाही के मुकदमा उपरोक्त मे धारा 105 बीएनएस की लोप कर धारा 103(1),3(5) बीएनएस की बढोतरी की गयी। आरोपित को समय से मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
विवरण आरोपित…
01- विशाल पुत्र बिनोद, निवासी म.नं.-493 जोशी चौहान-86 बहालगढ़, थाना बहालगढ़, जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 22 वर्ष।
02- सूरज पुत्र चन्द्र सिंह, निवासी ग्राम भटट गांव पंचशील कालोनी, थाना से.-27 जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 34 वर्ष।
बरामदगी…
घटना मे प्रयुक्त वाहन, वैगनार।
पुलिस टीम…
1- प्र.नि. रितेश शाह।
2- व.उ.नि. नन्द किशोर ग्वाडी।
3- उ.नि. चरण सिंह।
4- अ.उ.नि. सन्दीप वर्मा।
5- कानि. राकेश।
6- कानि. पवन।
7- कानि. दिनेश।
