
राजकुमार / हरिद्वार / झबरेड़ा। बुधवार 17 सितम्बर को थाना झबरेड़ा पर भगतोवाली थाना झबरेड़ा निवासी शाहिद अली ने अपने जनरेटर का एल्टीनेटर चोरी होने व छावनी मोहल्ला थाना झबरेड़ा निवासी संजीव सैनी द्वारा अपने खेत मे लगे टयूवैल के कमरे की दीवार तोड कर वहाँ से स्टार्टर और इनवर्टर की एक बैटरी EXIDE कंपनी की चोरी करने के संबंध में दी गई। शिकायत पर थाना झबरेड़ा पर क्रमशः मुअ.सं. 282-25 धारा 303(2) बी.एन.एस. व मु.अ.सं 283-25 धारा 303(ए), 331(4) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।
किसानों की समस्या से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपियों की जल्द धरपकड़ के लिए दिए गए निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने उपरोक्त दोनों मामलों का खुलासा करते हुए 02 आरोपित को दबोचा तथा उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया।
पकड़े गए आरोपित…
1- अंकुश पुत्र महेन्द्र, निवासी अलावलपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार।
2- आलोक पुत्र रुप सिंह, निवासी उपरोक्त।
बरामद…
1- जनरेटर का एल्टीनेटर।
2- स्टार्टर और इन्वर्टर की बैटरी EXIDE
पुलिस टीम…
1- थानाध्यक्ष अजय शाह।
2- उ.नि. रविन्द्र सिंह।
3- उ.नि. जय सिंह राणा।
4- कानि. देवेश।
5- कानि. सुरेन्द्र।
6- कानि. अनिल।
